Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्व कार्मिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

राजस्व कार्मिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजस्व सेवा परिषद के कार्मिकों व अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। दिनांक 23 अप्रेल 2023 को सरकार के साथ हुए समझौते के बिंदुओं को लागू करने की मांगों को लेकर यह धरना शुरू किया गया। मुख्य रूप से सीधी भर्ती के आरटीएस को सीधे तहसीलदार पद पर स्थापित पद पर संस्थित करने, मंत्रालयिक कर्मचारी का पदोन्नति कोटा समाप्त करने, वरिष्ठ पटवारी पद का विलोपन किए जाने, पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक, नायब तहसीलदार व तहसील दार पदों का कैडर पुनर्गठन किया जायेगा नवीन पद सृजित किए जाने सहित कुल 7 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू किया गया है।
भू अभिलेख निरीक्षक सुखदेव स्वामी ने बताया कि तहसीलदार कुलदीप भाटी, नायब तहसीलदार राजेंद्रसिंह, परसाराम मेहरा, ऑफिस कानूनगो दीनाराम, नायब तहसीलदार सालास अमरसिंह, भू अभिलेख निरीक्षक सुरेेश कुमार, मानवेंद्र मिश्रा, दिलीपसिंह, भंवरलाल, रामकुमार शर्मा, विनोद सैनी, पटवारी राजपाल, मालसिंह, आसिफ अहमद, अशोक कुमार, गोपाल मेघवाल, ओंकारसिंह, रूपचंद, महिपाल बिस्सू, बाबूलाल, सरोज, शर्मिला राठी, पूनम, शिवसिंह, विकास जांगिड़ सहित अनेक लोगों ने धरने पर नारेबाजी करते हुए मांगों को बुलंद किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़