Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया धरना

ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया धरना


चूरू।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायत समिति चूरू परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिलाध्यक्ष बीरबल धारीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामविकास अधिकारी शनिवार को धरने पर बैठे। इस मौके पर ग्रामविकास अधिकारियों ने राज्यसरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष धारीवाल ने राज्य सरकार पर संघ के साथ वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा संख्या 155 (एसीपी के स्थान पर चयनित वेतनमान) के आदेश जारी करने, ग्राम विकास अधिकारियों के केडर स्ट्रेन्थन सहित महत्वपूर्ण मांगों पर हुये समझौते लागू किये जाने, और ग्राम विकास अधिकारियों की विभिन्न स्तरों पर लम्बित व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करने जैसी मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जा रहा है।धरने पर ओमप्रकाश गौड़, रामपत कस्वां, भंवरलाल प्रजापत, अमित मीणा, जनक सिंह, रामपत कस्वां, मुकेश, पूनम माहिच, विजयकुमार शर्मा, बाबूलाल माली, नंदसिंह शेखावत, दमयंती आदि मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़