Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजगढ़ सादुलपुर  रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त की शाम को मिले एक बालक को जीआरपी तथा आरपीएफ सिपहियों ने सजगता से संभाला।

राजगढ़ सादुलपुर  रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त की शाम को मिले एक बालक को जीआरपी तथा आरपीएफ सिपहियों ने सजगता से संभाला।

राजगढ़ सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त की शाम को मिले एक बालक को जीआरपी तथा आरपीएफ सिपहियों ने सजगता से संभाला। बच्चे के परिजनों का पता लगा कर उसे सौंप दिया गया।
करीब 4 वर्षीय बालक अरमान पुत्र हेमराज रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में रोते हुए देखा गया। आरपीएफ सिपाही बलवान कटेवा तथा जीआरपी के सिपाही मनजीत सिंह ने उसे संभाला। बच्चों को से पूछताछ की गई मगर बच्चा डर की वजह से कुछ बोल नहीं पाया। तब उसे बुकिंग ऑफिस में लाया गया।
स्टेशन अधीक्षक गणेशाराम आदि ने मिलकर बालक को प्यार पुचकार के पूछा तो बालक ने अपना नाम व पापा का नाम बताया। इस बालक के परिजन ट्रेन में जा रहे थे और गलती से यह बालक यहां स्टेशन पर उतर गया। यह रतिया (हरियाणा) के मजदूर हेमराज का बेटा है। स्टेशन अधीक्षक गणेशाराम व जीआरपी और आरपीएफ आदि ने मिलकर अनाउंसमेंट करवाया। संबंधित गाड़ी के गार्ड को सूचना दी। बाद में बालक का के माता-पिता को ध्यान आया तब पिता आगे जाकर ट्रेन से उतर गया। स्टेशन पर पहुंचकर तसल्ली करने के बाद बालक को उसके पिता को सौंप दिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़