Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संकुचित सड़क के बीच पोल नहीं लगाने की मांग, प्रदर्शन

संकुचित सड़क के बीच पोल नहीं लगाने की मांग, प्रदर्शन


सुजानगढ़ (नि.सं.)। बिना डिवाईडर बनाये संकुचित जगह में विद्युत पोल लगाये जाने के लिए भरे गए फाउंडेशन वापस हटाये जाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने शास्त्री प्याउ के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जय श्री दाधीच ने कहा कि जिस प्रकार के केवल कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जहां डिवाईडर बन नहीं सकता, वहां पर भी पोल लगाने की कोशिश की जा रही है, जो दुर्घटओं को सीधा-सीधा आमंन्त्रण है। इसलिए जनहित में भाजपा ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगी। इस दौरान प्रधान मनभरी देवी मेघवाल, भाजपा नेता नरेंद्र गुर्जर, भाजपा नेता बीएल भाटी, मंडल अध्यक्ष भागीरथ करवा, कमल दाधीच, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित मौसूण, तनसुख प्रजापत, पार्षद हरीओम खोड़, पार्षद मनोज पारीक, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, गंगाधर लाखन, प्रकाश भार्गव, शिवभगवान दर्जी, हिमांशु भाटी, पंकज घासोलिया, भंवरलाल गिलान, राहुल प्रजापत, रेवंतमल पंवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़