Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अशोक स्तंभ के पास किया प्रदर्शन

अशोक स्तंभ के पास किया प्रदर्शन


सुजानगढ़ (नि.सं)। सुजला जिला और ताल छापर रोड़ या पुल बनाओ प्रदर्शन किया गया है। सुजला महा सत्याग्रह के संयोजक श्रीराम भामा के नेतृत्व में अशोक स्तंभ के पास सुजला जिला बनाओ और ताल छापर में रोड, पुल बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी रात में की गई। प्रदर्शन में भंवरलाल गिलान, समीर खान खोखर, गोपाल मोयल, सर्व समाज संघ के रणसिंह श्योराण, भगवती प्रसाद सोनी, मनोज जोशी, मजदूर यूनियन के देवकरण प्रजापत आदि के द्वारा प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान संबोधित करते हुए एडवोकेट तिलोक मेघवाल ने कहा कि सुजला जिला और ताल छापर रोड का पुल हमारा हक और अधिकार है यह हम लेकर रहेंगे। प्रदर्शन में मुख्यमंत्री होश में आओ, सुजला अंचल को जिला बनाओ, हम हमारा हक चाहते, नहीं किसी से भीख मांगते, ताल छापर रोड और पुल नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाये गये।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़