Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क हादसे में युवक की मौत 

सड़क हादसे में युवक की मौत 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सालासर रोड़ स्थित झंकार होटल के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार की मदद से मृतक के शव को राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सदर पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई गोपीराम नायक निवासी गांव कंवरपुरा ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई नंदकिशोर नायक सालासर से सुजानगढ़ की ओर पिकअप लेकर आ रही था, तभी अचानक सामने आई नील गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी डिवाईडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे नंदकिशोर इसी गाड़ी के टायर से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आश्वयक कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़