Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

जिले की मांग को लेकर 145 वें दिन धरना जारी 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
जिले की मांग को लेकर 145 वें दिन धरना जारी 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला क्षेत्र को जिला बनाने के लिए सुजला महासत्याग्रह द्वारा 145 वें दिन भी लगातार धरना-प्रदर्शन रहा जारी रहा। अब्दुल सम्मी, राकेश कुमार अग्रवाल व हरिकिशन शर्मा द्वारा धरने का नेतृत्व किया गया। रूपाराम सिसोदिया, मधुसूदन शर्मा, मुकेश अग्रवाल ने सुजला जिले के समर्थन में नारेबाजी की। भंवरलाल गिलान, भगवती प्रसाद सोनी, गोविंद जोशी द्वारा सुजला क्षेत्र को जिला बनाने की अनदेखी को सुजला वासियों के लिए दुःखद बताया व सरकार को इसका खामियाजा भुगतने के लिए आगाह किया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।