Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेड़ों की सिंचाई के लिए आगे आए लोग

पेड़ों की सिंचाई के लिए आगे आए लोग


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय मांडेता व माधोलाई क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण समिति के नेतृत्व में टेंकर की सहायता से सैकड़ों पेड़ पौधों में पानी दिया गया। पानी के टेंकरों का प्रबंध सांवरमल महरिया तथा मुन्नालाल बिजारणियां ने किया। बबूल व कंटीली खैरी की झाड़ियों को रस्सियों की सहायता से बांधकर पेड़ पौधों के चारों तरफ सुरक्षा घेरा किया गया। इस दो दिवसीय अभियान में मांडेता पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष पीथाराम ज्याणी, मूलाराम फांडी, सुरेन्द्र भामू, सुभाष मंडा, परमाराम बिजारणियां, सहीराम बिजारणियां, प्रेमनाथ, नेमाराम बिजारणियां, गिरधारीलाल, दिनेश बिजारणियां विशाल सोनी, विक्की प्रजापत, मघाराम ने सहयोग किया। ज्याणी ने बताया कि बरसात नहीं होने से फसलों के साथ-साथ पेड़ पौधे भी मुरझा रहे हैं, इसलिए टैंकरों की सहायता से पेड़ पौधों में पानी दिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़