Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चूरू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को मिली हरी झंडी

चूरू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को मिली हरी झंडी


राजस्थान के चार रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में आएगी 287.70 रुपए की लागत
चूरू। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से चूरू के बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को हरी झंडी दिए जाने के साथ ही अन्य रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश में 287.70 करोड़ रुपए की लागत से चार रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चूरू समेत सीकर, नागौर तथा बीकानेर में रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति जारी कर दी है।
रेलवे ओवरब्रिज के क्रम में चूरू रेलवे क्रासिंग संख्या 167-ए पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके साथ सीकर में लेवल क्रासिंग संख्या 189, नागौर में लेवल क्रासिंग संख्या 72 तथा बीकानेर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 27 ए का निर्माण होगा।
अग्रसेन काॅलोनी सहित पांच काॅलोनियों,शहर से राष्ट्रीय राजमार्ग तथा रामसरा बाईपास से जुड़े मार्ग युक्त चूरू में लेवल क्रॉसिंग संख्या 167-ए पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने से जहां यातायात सुगम होने वाहन चालकों को सुविधा होगी। वहीं काॅलोनीवासियों को राहत मिलेगी और राहगीरों को समय की बचत होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़