Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दो गरीब परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

दो गरीब परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

खैरथल। विगत तीन वर्षों से गरीबों को भोजन खिलाने व गरीब असहाय को आर्थिक मदद करवाने वाली संस्था रोटी बैंक खैरथल के सदस्यों ने मंगलवार को दो गरीब परिवारों को ग्यारह - ग्यारह हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई है। रोटी बैंक के सदस्य व नगरपालिका खैरथल में नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व किशनगढ़ रोड स्थित गन्दे नाले के पास जालौर निवासी चावला राम जो दुर्घटना में घायल हो गए थे व रसोई में काम करते समय झुलसी गुरू नानक कालोनी निवासी गरीब परिवार की बच्ची सहित दोनों को ग्यारह - ग्यारह हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की गई। इस मौके पर रविदास,जीतू भारती, विक्की कौशलानी, पार्षद नारायण छंगाणी, रामचंद्र जाटव, पवन वासु, राजेन्द्र चौधरी, रामकरण खटाना, रितिक चौधरी समेत अनेकों सदस्य मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR