Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरयूआईडीपी परियोजना के कार्य एवं जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा

आरयूआईडीपी परियोजना के कार्य एवं जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा

सरदारशहर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण द्वारा सरदारशहर में आमजन की सुविधा हेतु जल प्रदाय तंत्र मे सुधार और विकास हेतु विभिन्न आधारभूत कार्य तथा जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये विभिन्न जन जागरूकता के कार्य भी समय-समय पर करवाये जा रहे है। इसी क्रम बुधवार को आरयूआईडीपी प्रोजेक्ट के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार मित्तल व सहायक अभियंता दिनेश फोगाट के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता यूनिट सरदारशहर द्वारा आमजन में जनचेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने के लिये सीएपीपी के सहायक सामुदायिक विकास एवं जेण्डर सर्पोट महेन्द्रसिंह राणावत द्वारा वार्ड 12 सूर्य मंदिर के मोहल्ला में महिलाओं के साथ समूह चर्चा की गयी। इस अवसर पर कैप ईकाई जयपूर से आये सोरभ पाण्डे ने उपस्थित महिलाओं और आमजन से प्रोजेक्ट कार्यों में सहयोग, जल संरक्षण के तरीके व परियोजना के तहत की जाने वाली जल सप्लाई से जो समय की बचत होगी उसको घर के अन्य कार्यो, रोजगार, या बच्चों की पढाई में व्यतीत कर सकती है। परियोजना के तहत किये जा रहे विकास कार्यों से भविष्य में मिलने वाले लाभ, सामूहिक साफ-सफाई, खाने से पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ जरूर धोने और सुविधाओं के बेहतर उपयोग और रख रखाव पर बातचीत की। इस अवसर पर एलएण्डटी कंपनी के एसओटी अंकित व पवन सिहं ने उपस्थित आमजन से प्रोजेक्ट कार्यों में पूरा सहयोग करने को कहा। जिससे काम समय पर पूरे हो और इनका लाभ सरदारशहर की जनता को मिले।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़