Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कुंड में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने करवाया मृतक के शव का पोस्टमार्टम

कुंड में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने करवाया मृतक के शव का पोस्टमार्टम

सरदारशहर। तहसील के काकलासर गांव में मंगलवार देर शाम को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कुंड में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची भालेरी पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को भालेरी पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। भालेरी पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नाकरासर निवासी जयप्रकाश पुत्र ईशरराम जाट ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार को मेरे पिता ईशराराम जाट उम्र 50 साल हमारे गांव नाकरासर से काकलासर मेरी भूआजी से मिलने के लिए आए थे। मंगलवार देर शाम को मेरे पास फोन आया कि आपके पिताजी काकलासर गांव के स्कूल में बनी कुंड में डूब चुके हैं और उनकी मृत्यु हो चुकी है। जिस पर हम सब काकलासर गांव आए। मेरे पिताजी की मृत्यु कुंड में डूबने से हुई है। वहीं पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़