सरदारशहर। उपखंड क्षेत्र में महंगाई राहत कैंप में जो परिवार वंचित रह गए उनके लिए पंचायत समिति में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की संपूर्ण योजनाओं का रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। यह कार्य करने के लिए एक ही ऑपरेटर लगाया गया है। जिसके कारण लोगों को पेंशन, फूड पैकेट, बिजली बिल, मोबाइल रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के कार्य समय पर नहीं होने पर लोगों ने बुधवार को पंचायत समिति में विरोध प्रदर्शन करते हुए पांच अतिरिक्त ऑपरेटर लगवाने की मांग की। लोगों ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनता पांच-पांच घंटे तक लंबी कतारों में लगी रहती है। लेकिन एक ऑपरेटर होने के बाद भी वापस लौटना पड़ रहा है। बार-बार जिम्मेदार अधिकारियों का अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए सुनवाई नहीं की गई तो पंचायत समिति के आगे चक्का जाम किया जाएगा।
चुरू
पंचायत समिति में सरकार की योजनाओं के रजिस्ट्रेशन में लगी लम्बी लाइनें, एक ऑपरेटर के कारण परेशान लोग, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन


