Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक प्रत्याशी के रूप में मनोज मेघवाल के नाम पर कांग्रेसी एकजुट देहात व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक

विधायक प्रत्याशी के रूप में मनोज मेघवाल के नाम पर कांग्रेसी एकजुट देहात व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक पर्यवेक्षक रामनिवास कूकणा एवं विधायक मनोज मेघवाल के सानिध्य तथा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। फतेहपुरिया गेस्ट हाऊस में आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पर्यवेक्षक रामनिवास कूकणा ने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं आम जन को राहत पंहुचाने वाले कार्यों को आम जन तक पंहुचाएं।
कूकणा ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार आम आदमी की उम्मीदों पर खरा उतरी है और इसने विभिन्न योजनाओं एवं लोक कल्याणकारी कार्यों से प्रदेश की जनता को राहत पंहुचाने का कार्य किया है। विधायक मनोज मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विद्याधर बेनीवाल, इदरीश गौरी, पूर्व प्रधान गणेश ढ़ाका ने भी बैठक को सम्बोधित किया। सभापति नीलोफर गौरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान पर्यवेक्षक रामनिवास कूकणा एवं विधायक मनोज मेघवाल द्वारा नव मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व सभापति सिकन्दर अली खिलजी, नगर अध्यक्ष रामवतार मंगलहारा भी मंचासीन थे। इस अवसर पर रामाकिशन फलवाडिया, बशीर खां फौजी, दिनेश पीपलवा, इरशाद गौरी, मनोज मितल, संजय ओझा, मदन सोनी, अविनाश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन उपसभापति अमित मारोठिया ने किया। बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए विधायक मनोज मेघवाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में हाथ उठा कर समर्थन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़