Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कॉलोनी की तरफ नहीं गया नगरपरिषद का ध्यान, बिजली, पानी व सड़क आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं कॉलोनी वासी

कॉलोनी की तरफ नहीं गया नगरपरिषद का ध्यान, बिजली, पानी व सड़क आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं कॉलोनी वासी

सरदारशहर। शहर के वार्ड 18 बीकानेर रोड. स्थित सत्यनारायण जांगिड. काॅलोनी द्वितीय के लोग सड़क, बिजली व पानी की समस्याओं से झूझ रहे हैं। जिससे काॅलानीवासियो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर काॅलोनी के लोगो ने विधायक पं अनिल शर्मा से मुलाकात कर समस्या से अगवत करवाया। कॉलोनी के वैध रावतमल स्वामी ने बताया कि काॅलोनी के अन्दर जाने वाली सभी सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। आये दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के किशनलाल जांगिड़ ने बताया कि कॉलोनी की विधुत व्यवस्था कम वोल्टेज रहने के कारण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भादरमल जांगिड़ ने बताया कि काॅलोनी के लोग पानी की समस्या से भी झूझ रहे हैं। आपणी योजना की सप्लाई भी नही हो रही है। जिससे काॅलोनीवासियों को ट्यूबवेल का खारा एवं फ्लोराइड युक्त पानी पिने पर मजबूर होना पड़ रहा है। काॅलोनी वासियो ने बताया कि नालियों का निर्माण भी सही तरीके से नही होने के कारण गंदगी फैल रही है। जिससे मच्छर मक्खियों का साम्राज्य स्थापित हो रहा है। इस दौरान विधायक शर्मा ने काॅलोनी वासियों की समस्याओं को सुनकर शिघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर काॅलोनी के घनश्याम शर्मा, छगनलाल जांगिड़, परमानंन्द स्वामी, बाबुलाल चारण, चन्द्रप्रकाश लाटा, ताराचंद सैनी, निर्मल चोटिया, निर्मल लखानी, इन्द्रचंद माली, विष्णु स्वामी, रामचन्द्र, बनवारीलाल, मनोज जांगिड़, धर्मसिंह राजपुरोहित, सुनील पेड़ीवाल आदि कॉलोनी वासी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़