Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आमजन को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे किया जागरूक

आमजन को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे किया जागरूक


अलवर। जिले में आयोजित किये जा रहे 40 दिवसीय 'टोबैंको फ्री अलवरÓ अभियान के तहत बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलवर व राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन अलवर के द्वारा जिला सामान्य चिकिसालय परिसर और चिकिसालय के बाहर आमजन को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे जागरूक किया गया तथा इसके साथ ही इस मौके पर तम्बाकू उत्पादों को नष्ट कर धूम्रपान नही करने की शपथ दिलाई गई। यह आयोजन जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. महेश कुमार बैरवा, नर्सेज़ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, जिला आईईसी समन्वयक डूंगाराम भौवाल, सोनिया सैनी एवं लव शर्मा, ओमप्रकाश महिवाल, सुदेश चौधरी आदि उपस्थित रहे। तम्बाकू नियंत्रण के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तंबाकू उत्पादों के उपयोग करने वाले व्यक्तियों पर कोटपा अधिनियम के तहत चालान कार्यवाही की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR