Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अभद्र व्यवहार की घटना का विरोध 

अभद्र व्यवहार की घटना का विरोध 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। तारानगर में शारीरिक शिक्षक के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा अभद्र करने के विरोध में शारीरिक शिक्षकों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर व्हीसल डाऊन करते हुए ग्रामीण ओलम्पिक के बाकी रहे मैचों को नहीं कराने के निर्णय के बारे में जानकारी दी है। ज्ञापन में शारीरिक शिक्षकों ने बताया कि तारानगर के शारीरिक शिक्षक मालाराम सहू के साथ राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेल प्रतियोगिता के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए एक कार्मिक की ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की गई है। ज्ञापन में मालाराम सहू को न्याय नहीं मिलने तक प्रतियोगिता के शेष रहे मैच नहीं करवाने के सामूहिक निर्णय की जानकारी दी गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवरलाल पांडर, हरिप्रसाद गोदारा, रामलाल गुलेरिया, मनीष पारीक, मुकेश, कमला चौधरी, योगिता धाभाई, माया चौधरी, प्रकाश, अंजू मीणा, संतोष, मूलाराम सहित अनेक शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़