Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्युत करंट से झुलसकर मजदूर की मौत 

विद्युत करंट से झुलसकर मजदूर की मौत 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय कोठारी रोड़ स्थित एक घर के बाहर रंगाई, पुताई का काम कर रहे मजदूर की विद्युत करंट से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बूलेंस चालक विनोद सैन, इरफान खान, शंकर बिजारणिया मौके पर पहुचे तथा घायल और मृतक के शव को सरकारी अस्पताल सुजानगढ़ पहुँचाया। पुलिस थाने के एएसआई तेजाराम ने बताया कि मूलंचद बागरेचा के घर पर रंग रोशन का काम करते हुए हेमराज (35) अन्नाराम रैगर, निवासी गंगा माई मंदिर के पास सुजानगढ, की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौरीशंकर, निवासी लुहारागाड़ा, सुजानगढ़ व्यक्ति घायल हो गया।
वहीं सूचना पर थानाधिकारी कोतवाली मुकुट बिहारी मीणा, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता भी पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल में पहुंचे। आरएलपी नेता बाबूलाल कुलदीप व अन्य लोग भी पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़