Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पर्यवेक्षक खरोला व प्रदेश सचिव शर्मा का किया स्वागत

पर्यवेक्षक खरोला व प्रदेश सचिव शर्मा का किया स्वागत


जयपुर टाइम्स
चूरू। चूरू आए एआईसीसी लोकसभा पर्यवेक्षक राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव रामलाल शर्मा व दिनेश कसवां का रविवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इक्यावन किलो की माला व शॉल पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी राजपाल से स्थानीय व्यक्ति को विधानसभा प्रत्याशी बनाने का आग्रह किया।इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्षा रेहाना रियाज, प्रदेश सचिव मुस्ताक खान, प्रदेश सचिव रियाजत खान, एआईसीसी सदस्य तनवीर खान, पूर्व प्रधान रणजीत सातडा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जंगशेर खान, आरिफ खान पीथीसर, पार्षद अंजनी शर्मा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार ख़ान, पार्षद रमजान खान, नरेन्द्र सैनी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया, हेमंत सिहाग, विकास मील, आशाराम मेघवाल, ज्योति सिंह, जमील चौहान, रफीक चौहान, दीपिका सोनी, सराकत अली, दिनेश घंटेल, आजम कुरेशी सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त चूरू जिला पर्यवेक्षक रामपाल खरोला के सर्किट हाउस चूरू मे आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल जांगिड़ एवं कांग्रेस नेता सुबोध मासूम ने खुला पत्र देकर चूरू विधानसभा क्षेत्र मे स्थानीय उम्मीदवार को कांग्रेस की टिकट देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि चूरू विधानसभा क्षेत्र के लोग अब स्थानीय उम्मीदवार चाहते हैं इसलिए कांग्रेस को जन भावनाओ का आदर करते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं में से उम्मीदवार बनाना चाहिए। पत्र पर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हस्ताक्षर किए है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़