Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, भाजपा का बूथ विजय कार्यक्रम

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, भाजपा का बूथ विजय कार्यक्रम

सरदारशहर। क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय बाबू शोभाचंद जम्मड़ भवन में भाजपा की बूथ विजय संकल्प बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर बूथ विजय का मंत्र दिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का निवारण किया। साथ ही साथ पार्टी को किस प्रकार से मजबूत किया जा सकता है इस पर भी विचार मंथन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत कर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश। बूथ विजय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बगड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरलाल सारण, जिला प्रभारी राम गोपाल सुथार, विधानसभा प्रभारी धर्मपाल सिहाग, विधानसभा संयोजक मुरलीधर सैनी, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, संभाग प्रभारी विस्तार योजन प्रमोद डेलू, पूर्व विधायक अशोक पींचा, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सत्यनारायण सहारण, भाजपा वरिष्ठ नेता शिवचंद साहू आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के समय किसानों को पूरी बिजली मिलती थी। लेकिन वर्तमान में कांग्रेस की गूंगी बहरी सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। बिजली के अभाव में किसानों की फसलें चौपट हो रही है जिसको लेकर भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। इसके अलावा प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में पुलासार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह छाजुसर, भाजपा नेत्री सुशीला सारण, सरदारशहर मंडल अध्यक्ष नारायण माली, गोगासर मंडल अध्यक्ष संजय पारीक, भानीपुरा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाकर, सवाई मंडल प्रभु दयाल सहारन, भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, सुनील मीणा, लाभूराम सारण, विकास सैनी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्म का संचालन बाबूलाल घण्टेलवाल नगर महामंत्री ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़