Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजला जिले के लिए आन्दोलन 134वें दिन भी जारी

सुजला जिले के लिए आन्दोलन 134वें दिन भी जारी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला जिला बनाने के लिए सुजला महासत्याग्रह द्वारा आज 134वें दिन भी सभामंच पर धरना लगातार जारी रहा। एडवोकेट तिलोक मेघवाल ने कहा कि सुजला जिला नही बनाना सुजला वासियों की जन भावना, हक, अधिकार के साथ राजस्थान सरकार का खिलवाड़ है। श्रीराम भामा, राजूसिंह, रमेश, मुमताज ने एक बार फिर सुजला जिले के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन की बात कही। मास्टर दीपाराम सांडेला ने धरने के नेतृत्व किया गया। सांवरमल, नरेंद्र मोयल, राजकुमार सैन, मनोज सोनी, ओमप्रकाश सेवादार, यूसुफ गौरी ने जिला नहीं तो वोट नही, अशोक गहलोत होश में आओ के नारे लगाए। इस अवसर पर मोहित प्रजापत, विवेक भाटी, धनराज प्रजापत, गन्नी कुंजड़ा, रूपाराम सांसी, जगदीश, रतनलाल प्रजापत, शेराराम मेघवल, समीर खान खोखर, शांति लाल सेठी, मोहम्मद मुस्ताक, हंसराज नायक, दीपदास स्वामी, मनोज प्रसाद रेगर, महेश खांडल, अरबाज खान, विकास सोनी,अमर चंद, रणसिंह श्योराण, असलम खिलजी, रविराज, मकसूद अली ठेकेदार, मूलचन्द रेगर, प्रेमचंद कंसोटिया, सहीद भुट्टा, मनोज जोशी, मोहमद अकरम, जितेंद्र सैनी, फैजान कुरेसी, हनीफ कुरेशी, अरहान, आदिल, अब्दुल वाहिद बेहलिम, आदिल, किशोर सिंधी, रमेश कुमार, आसिफ भुट्टा, मारुस भुट्टा सहित बड़ी संख्या में धरनार्थी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़