Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का स्वागत, प्रदेश में दुबारा कांग्रेस रिपीट हो रही है, भाजपा नहीं खिला पाएगी फूल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का स्वागत, प्रदेश में दुबारा कांग्रेस रिपीट हो रही है, भाजपा नहीं खिला पाएगी फूल

सरदारशहर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का सरदारशहर नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होटल गोल्डन स्टार में माला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कांग्रेस नेता डूडी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में दुबारा कांग्रेस सरकार रिपीट हो रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश में इस बार जिताऊ उम्मीदवार को पार्टी टिगट देगी और कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुसार पार्टी सही निर्णय लेगी। उन्होने कहा कि भाजपा के नेता हवा में बात कर रहे है। आने वाले समय में इनकी हवा प्रदेश व देश की जनता निकाल देगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मजबूत है। भाजपा का पता तक नहीं लगेगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने चूरू को बीकानेर संभाग में रखने की मांग की। इस दौरान डूडी ने कहा कि इसके बारे चर्चा करूंगा। डूडी ने कहा कि किसी भी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी में कोई भेदभाव नही है। डूडी ने कहा टिगट वितरण की एक कमेटी बनी हुई है। उसका मुख्य यह है कि जो जीतने वाला है उसी की प्राथमिकता रखी जायेगी। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी टिगटे जल्दी तय करेगी। अभी जल्दी कमेठी की बैठक होगी। उसमें अक्टूबर और सितम्बर में काफी टिगटों को वितरण कर दिया जायेगा। आपको बतादे कि डूडी जयपुर से पल्लू हनुमानगढ जाते वक्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदारशहर व भानीपुरा में शानदार स्वागत किया। इस मौके पर नगरपरिषद के सभापति राजकरण चौधरी के नैतृत्व में पीसीसी सदस्य ताराचंद सारण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानखां चायल, बालेखां चायल, नोखा देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास तर्ड, आसिक खोखर, लालचंद डूडी, हीरालाल डूडी, मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, हनुमान डेलाना, कांग्रेस देहात अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी, भागीरथ डूडी, जिप सदस्य श्योकरण पोटलिया, राकेश सारण, सरपंच बृजलाल ढाका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डूडी को स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़