Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मारवाड़ वॉरियर्स ने जीता उद्घाटन मैच

मारवाड़ वॉरियर्स ने जीता उद्घाटन मैच


सुजानगढ़ (नि.स.)। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति द्वारा नया बास स्टेडियम में अजमीढ़ क्रिकेट कप का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच बालाजी वॉरियर्स एवं मारवाड़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें मारवाड़ वॉरियर्स ने बालाजी क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हरा कर जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच में पहले खेलते हुए बालाजी क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 101 रन बनाए, जिसके जवाब में मारवाड़ वॉरियर्स ने 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर विजयश्री का वरण किया। उद्घाटन मैच में विजय सोनी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरे मैच में भामा ज्वैलर्स ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 172 रन बनाए, जिसके जवाब में प्रियांश ज्वैलर्स 120 रन पर ही ढ़ेर हो गई। इससे पहले समिति संरक्षक मोतीलाल कड़ेल, हंसराज मायछ ने गेंद खेल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। समिति अध्यक्ष अरविन्द कड़ेल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंगलचंद डांवर, प्रकाश मायछ, केशरदेव धूपड़, अजय मायछ, विनोद कड़ेल, एड. विनोद कूकरा, एड. प्रदीप कठातला, राजेन्द्र भामा, नारायण धूपड़, श्याम स्वर्णकार, श्याम मौसूण, किशोर भामा, पंकज कठातला, राहुल डांवर, ओमप्रकाश भामा, सुनील भामा, मोनू मौसूण सहित स्वर्णकार समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़