Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान सरपंच संघ ने  जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन

राजस्थान सरपंच संघ ने  जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन


चूरू। कलक्ट्रेट में ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायकों बीएलओ कार्य से मुक्त करने के लिए राजस्थान सरपंच संघ के पदाधिकारियो ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सरपंच फोरम अध्यक्ष बलवीर ढाका ने बताया कि पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायको को बी.एल.ओ. के रूप में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया हैं। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायकों द्वारा आमजन के विशेष कार्य जैसे विवाह पंजियन कार्य, जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्य, जन आधार योजना कार्य, सरकार की सबसे महत्वपूर्ण महानरेगा योजना, स्वामित्व योजना स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री बजट घोषणा एवं अन्य विभागीय योजनाओं जैसे विभिन्न कार्यों को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रहकर उपस्थित रहकर कार्य करना होता है। जिसके कारण उनके पास पूर्व से ही कार्य की अधिकता है। साथ ही इनके द्वारा वर्तमान में अनेक योजनाओं के महत्वपूर्ण कार्य जो समयबद रूप से पूर्ण किये जाने हैं। माह के प्रथम गुरुवार को जन सुनवाई जैसा कार्य भी ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक को पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहकर करना होता है। ज्ञापन में मांग की गई की इन परिस्थितियों को देखते हुए बीएलओ के रूप में विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायकों की लगाई गई ड्यूटी से मुक्त कर इनके स्थान पर अन्य कार्मिकों को बीएलओ के रूप में नियुक्त करें। इस अवसर पर समस्त ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, समस्त सरपंच, सरंपच कैलाश मेघवाल, पूर्व सरपंच ताराचन्द भांबू व श्योराणसिंह सहित शामिल सरंपचों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़