Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सभापति ने किया निष्पक्ष विकास कार्यों का दावा

सभापति ने किया निष्पक्ष विकास कार्यों का दावा


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सभापति निलोफर गौरी ने कहा है कि नगरपरिषद की प्राथमिकता शहर के सभी 60 वार्ड हैं और सभी वार्डों में विकास कार्य समान रूप से करवाना हमारा ध्येय है। सभापति निलोफर गौरी ने कहा कि चाहे भाजपा के हों या कांग्रेस के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाना हमारी प्राथमिकता रही है। सभापति ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों में सड़क निर्माण कर आज शहर के सभी लोगों को मुख्यमंत्री और विधायक द्वारा सौगात दी गई। इसी प्रकार बाजारों में सौंदर्यीकरण तथा अंडरग्राउण्ड विद्युतीकरण आदि के कार्य किए गए, जो अपने आप में पहली बार थे और ये जनता को काफी पसंद आये हैं। इसी प्रकार शहर के लुहारागाड़ा, नया बास, मांडेता सहित वंचित क्षेत्रों में सड़क निर्माण हमारी प्राथमिकता रही है। गौरी ने बताया कि हाल ही में बजट घोषणा में पीसीबी स्कूल से लेकर भोजलाई चौराहे तक जो सड़क बनने जा रही है, वह सरकार की जनता द्वारा काफी बड़ी सौगात होने जा रही है। इससे काफी वार्डों के लोगों को एक साथ राहत मिलेगी। जनता की बड़ी समस्याओं का धैर्य के साथ गुणवतायुक्त निर्माण करवाकर समाधान करने का दावा सभापति निलोफर गौरी ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़