Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मापदण्डों में थी सुजला जिले की प्राथमिकता

मापदण्डों में थी सुजला जिले की प्राथमिकता


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला जिला बनाने के लिए सुजला महासत्याग्रह द्वारा आज 132वें दिन भी सभामंच पर धरना लगातार जारी रहा। बड़ी संख्या में महासत्याग्रहियों ने गांधी चौक में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। एडवोकेट तिलोक मेघवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की जनभावना को सरकार नजर अंदाज नही कर सकती। इस अवसर पर गोविंद जोशी, भगवती प्रसाद सोनी, भंवरलाल गिलान, मंगतू अली घोषी, हाजी हाकम अली ने एक बार फिर सुजला जिले के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन की बात कही। नरेंद्र गुर्जर, रविन्द्र पाण्डे, राजकुमार बागड़ा ने धरने के नेतृत्व किया गया। सांवरमल, नरेंद्र मोयल, राजकुमार सैन, मनोज सोनी, गणेश सोनी, यूसुफ गौरी, रमेश कुमार, धनराज, अनिल कुमार, बाली, सुरेंद्र मंगलुनिया, खड़क चन्द शर्मा, गन्नी कुंजड़ा, रूपाराम सांसी, जगदीश ने, रतन लाल प्रजापत, शेराराम मेघवल, समीर खान खोखर, सन्नी वाल्मीकि, मोहम्मद साजिद, इलियास खान, शांतिलाल सेठी, मोहम्मद मुस्ताक, हंसराज नायक, दीपदास स्वामी, मनोज प्रसाद रेगर, महेश खांडल सहित अनेक लोग धरने पर मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़