Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहरी मोहल्लों में आरएलपी का सदस्यता अभियान

शहरी मोहल्लों में आरएलपी का सदस्यता अभियान


सुजानगढ़ (नि.सं.)। आरएलपी नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाते हुए शहर के अनेकों मोहल्लों में जनसंपर्क किया है। आरएलपी नेता अमृता चौधरी के नेतृत्व में छापर रोड़ व आउटर सिग्नल के पास स्थित मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों को आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल द्वारा किए गए जनहित के कार्यो तथा आरएलपी पार्टी की रीति-नति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अमृता चौधरी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दल एक ही सिक्के के पहलू हैं और एक दूसरे से मिले हुए हैं। इसलिए सच्चे अर्थों में जनहितकारी पार्टी आरएलपी ही है। अमृता चौधरी ने बताया कि विगत दिवस को ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनसंपर्क किया गया था। वार्ड न. 45, 17, 32 और 46 में जनसंपर्क कर सदस्यता फार्म भरवाये गये हैं। सदस्यता अभियान के दौरान ओमप्रकाश स्वामी, पंकज कोक, सरोज, राजूसिंह, मुकन राव, धर्मवीर, गुड्डी देवी, निर्जला, रामनिवास तेतरवाल, बजरंगलाल आदि सहयोग कर रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़