Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजला जिले के लिए भरी हुंकार 

सुजला जिले के लिए भरी हुंकार 

सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला क्षेत्र को जिला बनाने के लिए सुजला महासत्याग्रह द्वारा 130वें दिन भी गांधी चौक सभामंच पर धरना लगातार जारी रहा। बड़ी संख्या में महासत्याग्रहियों ने सब्जी मंडी में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस अवसर पर एडवोकेट तिलोक मेघवाल ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा दशकों से चली आ रही सुजला जिले के आंदोलन मुद्दे को नजर अंदाज कर जिले की कतार से सुजला क्षेत्र को बाहर करना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है। इस अवसर पर श्रीराम भामा, गोपाल मोयल, धनराज प्रजापत, भंवरलाल गिलान, हाजी हाकम अली ने एक बार फिर सुजला जिले के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन की बात कही। यूसुफ गौरी व मुस्ताक खान ने धरने के नेतृत्व किया गया। राजूसिंह भाटी, सांवर मल, नरेंद्र मोयल, सुखराम मोयल, राजकुमार सैन, यूसुफ गौरी ने जिला नहीं तो वोट नही, अशोक गहलोत होश में आओ, सुजला क्षेत्र को जिला बनाओ के नारे लगाये। धरने पर अनेक लोगों ने शिरकत की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़