Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का विधायक समर्थकों ने फाड़ा बैनर युवा मोर्चा की जिला कार्य समिति बैठक  राजलदेसर में आयोजित विधायक समर्थक ने भाजपा जिला अध्यक्ष को पीटने की दी धमकी

देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का विधायक समर्थकों ने फाड़ा बैनर   युवा मोर्चा की जिला कार्य समिति बैठक  राजलदेसर में आयोजित   विधायक समर्थक ने भाजपा जिला अध्यक्ष को पीटने की दी धमकी

राजलदेसर न्यू सर्विस । राजलदेसर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक राजलदेसर में सोमवार को आयोजित हुई मीटिंग में रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि के समर्थकों ने बैनर पर विधायक अभिनेश की फोटो नहीं होने के कारण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्विनी सूर्य युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ सांसद राहुल कस्वां भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदन गोपाल बालाण की फोटो फाड़ दी गई । बाद में विधायक के समर्थकों ने चूरू जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं विधायक समर्थक के साथ मारपीट पर बात आ गयी । वही विधायक समर्थकों ने अपना एक बैनर लाकर लगाया उसमें सांसद राहुल कस्वां की फोटो नहीं थी इसको लेकर भी बवाल हो गया घटना को लेकर चूरु जिले में ही नहीं अपितु राजस्थान में इसे घटिया हरकत को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा जोरों पर है वही विधायक समर्थक ने भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी को मीटिंग स्थल से बाहर आने को कह कर मारपीट करने की धमकी दी जिसको लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है वही इस घटनाक्रम की जानकारी विधायक महोदय से लेनी चाही तो उन्होंने पत्रकारों के साथ बात करने को लेकर इनकार कर दिया बैठक में दिनांक 17 अगस्त को चूरू जिला मुख्यालय पर युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित धरने को लेकर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा 17 तारीख को चूरू जिला मुख्यालय पर राजस्थान सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसको लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने मीटिंग के दौरान जिस तरह से विधायक समर्थकों ने घटिया नीति अपनाई इसके लिए उन्होंने दुख प्रकट किया साथ ही उन्होंने कहा इस तरह की घटिया ऊंची हरकत भारतीय जनता पार्टी के लिए शोभा नहीं देती कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के लिए हमारे से जो भी कार्य होगा उसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि ने भी अपने विचार व्यक्त किए वही तारानगर के युवा भाजपा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने कहा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है युवा मोर्चा द्वारा जो कार्यक्रम चलाया जाता है संकल्प के साथ चलाया जाता है साथ ही युवा मोर्चा द्वारा चुरू जिले में ही नहीं अपितु राजस्थान में राजस्थान सरकार के खिलाफ अन्य को प्रदर्शन किए जा रहे हैं जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना निश्चित है कार्यक्रम पर युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अमित घोड़ेला को भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन गोपाल ने बालाजी महाराज की तस्वीर दुपट्टा साफा पहना कर सम्मान किया इस अवसर पर राजलदेसर युवा मोर्चा के अध्यक्ष शीतल प्रकाश युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदित्य पुजारी कपिल रक्षक सहित जिले भर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़