Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाल विवाह है मुक्त पर जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह है मुक्त पर जागरूकता कार्यक्रम

तारानगर

राजस्थान महिला कल्याण मंडल एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल यौन अपराध पर जागरूकता बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तारानगर के शांति देवी कंदोई राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान महिला कल्याण मंडल के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कल्ला ने उपस्थित बच्चों व विद्यालय स्टाफ को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई और बाल विवाह के दुष्परिणाम बताएं। संस्था के सोसियल मोबिलाइजर हनुमान स्वामी ने बच्चों के सुरक्षित भविष्य व बाल संरक्षण पर विस्तार से बताया विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन सरावग ने बच्चों को बाल विवाह पर शपथ लेकर उस पर अमल करने को कहा एवं अपने अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए कहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़