Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राशन डीलर फूड पैकेट का वितरण नहीं करेंगे

राशन डीलर फूड पैकेट का वितरण नहीं करेंगे


ऑल इंडिया फेयर प्राइज शाॅप फेडरेशन राजस्थान के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर राशन डीलरों ने सौंपा जिला कलक्टर को ज्ञापन
चूरूः ऑल इंडिया फेयर प्राइज षॉप फेडरेषन राजस्थान के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को उचित मूल्य के दुकानदारों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान के राशन डीलरों ने एक अगस्त से राशन वितरण कार्य का बहिष्कार कर रखा है, जिसके कारण सभी उचित मूल्य की दुकानें बंद है। ज्ञापन के माध्यम से राशन डीलरों ने बताया कि पिछले करीब 6-7 महिनों से जो हमारा कमीशन बन रहा था, उसका एक रूपया भी हमारे खाते में नहीं पहुँचा है और पिछले कोरोना काल के समय आँगनबाड़ी का कमिशन भी आज तक हमारे बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं किया गया है, जिसके विरोध में आज जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया है। राषन डीलर के जिलाध्यक्ष मूलाराम कस्वां ने बताया कि 10 अगस्त 2021 को निगम को पेमेन्ट दिया गया और गेंहू सरकार द्वारा फ्री वितरण करवाये गये, उस मद के पैसे भी हमें आज तक नहीं मिले। राषन डीलरों ने बताया कि हम सभी कोरोना काल से लेकर आज तक आर्थिक रूप से टूट चूके हैं। हमारी स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। हम राशन डीलर अपनी राशन की दुकान के मरम्मत व कलर का कार्य भी नहीं करा सकते। ज्ञापन में बताया कि अति शीघ्र ही हमारी उपर्युक्त मांगों को संज्ञान में लेकर हमारे कमीशन को खाते में भेजा जाये। जिससे कि हम आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत हो सके। राशन डीलरों ने यह भी कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो ऑल इंडिया फेयर प्राइज शाॅप फेडरेशन राजस्थान के सभी पदाधिकारी फूड पैकेट व खाद्यान का उठाव नहीं करेंगे। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में चूरू से सलीम खान, रणवीर सिंह कस्वां, तारानगर अध्यक्ष मनोज कस्वां, दाऊद थीम, भूराराम शर्मा, रतनगढ़ से मांगीलाल सारस्वत, छापर से भंवर दान चारण, बीदासर से मनोज चौधरी, सरदारशहर से हनुमानमल सहारण, भंवरलाल जोशी, रतनगढ़ से सांवरमल, अंजनी कुमार धनराज आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़