Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसान का प्रीमियम कटने के बाद भी नहीं मिला बीमा क्लेम, एसडीएम को ज्ञापन देकर लगाई गुहार

किसान का प्रीमियम कटने के बाद भी नहीं मिला बीमा क्लेम, एसडीएम को ज्ञापन देकर लगाई गुहार

सरदारशहर। तहसील के बुकनसर छोटा गांव का एक किसान श्यामलाल मंगलवार को उपखंड कार्यालय पहुंचा और उपखंड अधिकारी बृजेंद्रसिंह को ज्ञापन देकर बताया कि मेरे पिता महावीर प्रसाद शर्मा ने अपनी कृषि भूमि पर एसबीआई बैंक में केसीसी करवा रखी है। बैंक द्वारा द्वारा रबी फसल 2020 का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रीमियम काटा गया। प्रीमियम राशि 7025 रुपये है। लेकिन आज तक प्रीमियम पर क्लेम नहीं मिला। जबकि अन्य बैंकों द्वारा क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। बैंक से संपर्क करने पर बैंक कर्मियों द्वारा जवाब दिया गया कि आपकी कोई बीमा नहीं की गई है और ना ही बैंक कर्मियों द्वारा फार्मर आईडी उपलब्ध करवाई जा रही है। जबकि खाते से 15 दिसंबर 2020 को बीमा की प्रीमियम राशि 7025 रुपये काटी गई है। अब न तो बैंक द्वारा काटी गई प्रीमियम राशि वापस की जा रही है और ना ही बीमा क्लेम दिया गया है। बैंक द्वारा हमारे साथ धोखा किया जा रहा है। बैंक द्वारा किसानों की राशि को गबन किया गया है। उपखंड अधिकारी से मांग करते हुए कहा कि इस संबंध में जांच करवाकर उचित कार्रवाई कर किसान को राहत प्रदान करें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा