Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क हादसे में बाप-बेटी सहित तीन की मौत...

सड़क हादसे में बाप-बेटी सहित तीन की मौत...


देर रात को सुजानगढ़ के गनोड़ा मार्ग पर दो बाइक की आपस में हुई टक्कर
सुजानगढ़ (नि.सं.)। विगत रात्रि को गनोड़ा - सारोठिया मार्ग पर दो बाइक की आमने - सामने हुई टक्कर में एक मासूम बालिका सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाने के कांस्टेबल करणाराम ने बताया की घाबरिया निवासी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट देकर बताया की उसका भाई तिलोकचंद(23) पुत्र गोपालराम जाट अपनी 6 वर्षीय पुत्री मानवी के साथ बुआ से मिलने के लिए बाइक से पारेवड़ा गए थे। जहां से सुजानगढ़ आते समय अचानक बाइक टकराने से हादसा हुआ। दूसरी बाइक पर सवार शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करने वाले ओंकार सिंह पुत्र मूल सिंह निवासी लिखमनसर सुजानगढ़ से अपने गांव जा रहा था। इसी वक्त सामने से आ रही बाइक पर टक्कर हो जाने से ओंकार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ओंकार सिंह के हेलमेट लगे होने के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई।

घायलों को निजी एंबुलेंस से लाया गया बगड़िया अस्पताल -
हादसे के बाद घायल हुए तिलोकचंद पुत्र गोपालराम जाट व उसकी बेटी मानवी को हारे का सहारा टीम के सदस्य श्याम सुंदर स्वर्णकार, नवरत्न बिजारनिया घटनास्थल से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने तिलोकचंद को मृत घोषित कर दिया। घायल हुई मानवी ने सीकर एसके अस्पताल में पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जबकि ओंकार सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद तहसीलदार प्रवीन सैनी, सदर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे व मृतकों के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम: राज्यवर्धन राठौड़