Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने किया शहरी रोजगार गारंटी योजना के कार्य स्थल का निरीक्षण 

जिला कलक्टर ने किया शहरी रोजगार गारंटी योजना के कार्य स्थल का निरीक्षण 


योजना के तहत शहर में साफ-सफाई व सौन्दर्यकरण के कार्य को गति देवे - जिला कलक्टर

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत मालवीय नगर में पार्क की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया ।
जिला कलक्टर ने मस्टरोल की जांच कर कार्य स्थल पर नियोजित 44 श्रमिकों व 2 मैट की स्थिति को जांचा। मस्टरोल के अनुसार सभी श्रमिक नियोजित पाए गए। उन्होंने कार्य का निरीक्षण कर नगर परिषद की कनिष्ठ अभियन्ता एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की सहप्रभारी को निर्देश दिये कि यह कार्य बहुत बेहतरीन ढंग से किया जा रहा है। इसी प्रकार शहर में अन्य स्थानों पर साफ-सफाई व सौन्दर्यकरण के कार्य करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि पार्क की रंगाई-पुताई के साथ आसपास के क्षेत्र में झाडियों आदि की साफ-सफाई की जाए। पेन्ट आदि कार्य आकर्षक ढंग से करना चाहिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR