Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

सभापति ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सभापति ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। नगरपरिषद सुजानगढ़ की सभापति नीलोफर गौरी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म एक पत्र लिखकर झारखंड स्थित जैन समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल नहीं घोषित करने की मांग की है। राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में गौरी ने लिखा है कि झारखंड सरकार द्वारा तीर्थराज सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के कारण पूरे देश में सकल जैन समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है और पूरे विश्व में जैन श्रद्धालुओं की भावनाएं इससे जुड़ी हुई है। अतः सम्मेद शिखरजी की पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जैन समाज की भावनाओं के अनुरूप इसे पर्यटक स्थल घोषित नही किया जावे। पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, झारखंड के मुखमंत्री हेमंत सोरेन को भी प्रेषित की गई है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।