Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्पोर्ट्स वीक "का किया शुभारम्भ

स्पोर्ट्स वीक "का किया शुभारम्भ

अलवर। राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर द्वारा नर्सिंग संस्थानों यथा जीएनएमटीसी व एनएमटीसी सहित "स्पोर्ट्स वीक "का शुभारंभ किया गया।
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर प्राचार्य संदीप अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान व जिला अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन राजपाल सिंह यादव, प्रिंसिपल जीएनएमटीसी दिनेश चावला ,एनएमटीसी से अनिल सुरेला, रोशन सैनी, ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खेलकूद सप्ताह की शुरुआत की ।
खेलकूद प्रभारी देवकीनंदन मीना ने बताया कि इसके पश्चात जीएनमटीसी प्रांगण में बैडमिंटन मैच का उद्धघाटन मैच प्रभारी नरेश गुप्ता के नेतृत्व में गणमान्य अतिथियों ने कराया।
इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने संबोधित करते हुए नर्सिंग स्टूडेंट्स को मरीज सेवा के साथ खेलकूद के द्वारा अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज अलवर,नर्सिंग कॉलेज तिजारा, जीएनएमटीसी, एनएमटीसी की फैकल्टी योगेश गुप्ता, भारत सैनी ,मुकेश बंजारा, प्रेम प्रकाश मीणा ,आशुतोष शर्मा, सरस्वती कांत शर्मा, रश्मि चौधरी, विष्णु शर्मा ,राजेश जयसवाल, राजेंद्र अरोड़ा ,पदम यादव , सुगन सिंह ,राजकुमार यादव ,मुकेश मीणा, बनवारी लाल गुर्जर ,निशा खंडेलवाल, संजू सिंधी ,प्रेमलता मीना, नरेंद्र अरोड़ा,आदि सहित सभी स्टूडेंट्स उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR