Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डीपीआर मे राज्य सरकार संशोधन करें 

डीपीआर मे राज्य सरकार संशोधन करें 

ईआरसीपी को केंद्र सरकार राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें


राजगढ़

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में क्षेत्र के किसानों युवाओं और महिलाओं ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश मीणा को राज्य सरकार, एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के 13 जिले के किसान एवं आमजन पानी के संकट से परेशान है। संयुक्त मोर्चा ईआरसीपी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जवान सिंह मोहचा, एवं अलवर जिले के संयोजक महंत प्रकाशदास महाराज के नेतृत्व में राज्य एवं केंद्र सरकार से किसानों के हित में नहर परियोजना को लागू करने और डीपीआर में संशोधन की मांग की गई। महंत प्रकाशदास महाराज ने बताया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगे राज्य में केंद्र सरकार पूरी नहीं करेगी, यह आंदोलन 13 जिलों में सक्रिय रूप से चलाया जाएगा, आमजन को पीने को पानी मिले ,किसान खेती की सिंचाई कर सके। प्रमुख बांधों को इस परियोजना से जोड़ा जाए। उपस्थित रहे अशोक रामपुरा ,अशोक बाजोली, रविंद्र रैणी, छोटू महर, राजेश इटोली, गोलू मेहरा, सुखदेव जामडोली, धनसी कप्तान, रमेश बमड़ावत, हेमंतदीवान, ओमप्रकाश घूमना, रामकेश टोडाभीम, महेंद्र कलेशान, मलखान मीणा, केसरी देवी, सुमन मीणा, मनीषा देवी, करिश्मा देवी, सचिन मीणा आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR