Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

जिला कलक्टर ने जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
जिला कलक्टर ने जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने यूआईटी के अधिकारियों के साथ एसएमडी सर्किल स्थिल जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने यूआईटी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पाठकों की अध्ययन में सुविधा हेतु पुस्तकालय के तीन कमरों को ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित कराकर पाठकों के बैठने, लाइट, कम्प्यूटर आदि के कार्य को गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से पूर्ण करावे। साथ ही निर्देश दिये कि पुस्तकों के लिए स्टोक रूम में रैक्स लगवाई जावे। उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे पाठकों से वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की जिस पर पाठकों ने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने युवा पाठकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कडी मेहनत व सच्ची लगन से किसी भी मुकाम पर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने पाठकों को कडी मेहनत कर अपने व अपने -पिता के सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।