अलवर
सहायक उप निरीक्षक की राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रृद्धांजलि
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर। सीआरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव की राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि उनके पैतृक गांव बानसूर तहसील के बाबरिया में हुई।
उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत व उपखण्ड अधिकारी राहुल सैनी, पुलिस उपाधीक्षक सुनील जाखड, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध व्यक्तियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुमार यादव असम के कोकराझार में सीआरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे वहां उनकी हृदयघात से मृत्यु हो गई थी।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
