Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहर में चल रही इंदिरा रसोई योजनाओं का औचक निरीक्षण

शहर में चल रही इंदिरा रसोई योजनाओं का औचक निरीक्षण

अलवर। राज्य सरकार के निर्देश पर स्वायत शासन विभाग से प्राप्त आदेशों के आधार पर अलवर नगर परिषद क्षेत्र में चल रही इंदिरा रसोई योजनाओं के औचक निरीक्षण के लिए शुक्रवार को टीम रवाना की गई।
जिसमें सहायक अभियंता मुकेश तिवारी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। टीम ने शहर के बस स्टैंड और मंडी मोड़ स्थित इंदिरा रसोई पर भोजन की गुणवत्ता की जांच सहित अन्य सुविधाओं की जांच की।
सहायक अभियंता मुकेश तिवारी ने बताया कि मंडी मोड स्थित रसोई पर भोजन के दौरान लोगों ने गुणवत्ता को लेकर आश्वस्त किया। लेकिन आटे की क्वालिटी को लेकर थोड़ा संदेह जाहिर किया। जिसके बाद संचालक को कड़े निर्देश देते हुए आटे की क्वालिटी सुधारने के लिए पाबंद किया गया। इसके अलावा साफ सफाई और पेयजल के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से इन दोनों रसोइयों में औचक निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके आधार पर शुक्रवार सुबह मिले आदेशों के अनुसार कार्यवाही की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR