Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान की पहली गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया सिंह मेघवाल को मंत्री जूली ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

राजस्थान की पहली गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया सिंह मेघवाल को मंत्री जूली ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित


- समाज कल्याण विभाग की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की बड़ी घोषणा भी की
अलवर l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने राजस्थान की पहली गोल्ड मेडलिस्ट दलित महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल के जयपुर निवास पर पहुंचकर गुलदस्ता देकर उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। मंत्री जूली ने पूरे देश में राजस्थान का मान बढ़ाने वाली प्रिया मेघवाल को साफा, स्मृति चिन्ह व नकदी देकर सम्मानित कियाl मंत्री जूली ने राजस्थान की बेटी प्रिया को समाज कल्याण विभाग की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की बड़ी घोषणा भी कीl उन्होंने कहा कि राजस्थान की इस बेटी से प्रदेश की और बेटियां भी प्रेरणा लेकर अपनी काबिलियत का लोहा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनवा सकती हैंl उन्होंने कहा कि एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली प्रिया मेघवाल ने अपने पारिवारिक जीवन को बखूबी संभालते हुए अपना जो लक्ष्य साधा है यह समाज की अन्य बेटियों के लिए एक विशेष संदेश हैंl उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का जब भी अवसर मिला है उन्होंने इसमें सफलता हासिल की हैl उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी प्रिया को देश-विदेश में अनेकों मेडल हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रिया ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR