Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेरासर में ग्राम सभा का हुआ आयोजन

बेरासर में ग्राम सभा का हुआ आयोजन

बीदासर। ग्राम पंचायत बेरासर में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन सरपंच रामी दुसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सभा में सरपंच ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे हर व्यक्तियों को मिलें। मुख्यमंत्री गहलोत राज्य की जनता के कल्याण के लिए एक से बढ़कर एक लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे है, राजस्थान का विकास मॉडल पूरे भारत में अनुकरणीय है व देश में राजस्थान की गहलोत सरकार का कोरोना प्रबन्धन अव्वल रहा है। ग्राम सभा में सो दिन रोजगार पूर्ण करने वाले श्रमिकों को अतिरिक्त 25 दिन रोजगार के आवेदन लिए गए है साथ ही पेंशन सत्यापन कार्य भी मौके पर किया जा रहा है। सभा में प.स.सदस्य रामूराम दुसाद, उपसरपंच चुनीदेवी, ग्राम विकास अधिकारी मदननाथ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा