Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजकीय रघुनाथ राय जाजोदिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 49 वीं राज्य स्तरीय मंत्रालयिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता संयोजक व प्राचार्य कमलेश कुमार सिंघल ने बताया कि बास्केटबॉल मैच में अजमेर ने भरतपुर को, चूरू ने बीकानेर को व जयपुर ने जोधपुर को हराया। बास्केटबॉल के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में अजमेर ने उदयपुर को व दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चूरू ने पाली को परास्त किया है। सिंघल ने बताया कि कैरम के प्रथम सेमीफाइनल में उदयपुर ने भरतपुर को व दूसरे सेमीफाइनल में अजमेर ने निदेशालय की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया है। शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कोटा ने बीकानेर को हरा कर खिताबी जीत हासिल की है। प्राचार्य ने बताया कि पुरूष वर्ग के बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में निदेशालय की टीम ने जयपुर को पराजित कर विजयश्री का वरण किया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में चूरू ने उदयपुर को परास्त कर जीत का परचम फहराया। टेनिस क्रिकेट में जयपुर ने निदेशालय की टीम को, अजमेर ने पाली को व बीकानेर ने भरतपुर को हराया। पुरूष वर्ग के रस्साकस्सी फाइनल मुकाबले में जयपुर ने जोधपुर को तथा महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में चूरू ने निदेशालय को हरा कर जीत के झंडे गाड़े।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा