Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चोकी इंचार्ज को हटाया जाए पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन दिया ,चोकी इंचार्ज पर धमकाने के आरोप

चोकी इंचार्ज को हटाया जाए पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन दिया ,चोकी इंचार्ज पर धमकाने के आरोप

नीमकाथाना पाटन (निंस) । टोडा गांव में ग्रामीणों ने महानिरीक्षक जयपुर को ज्ञापन सौंपकर टोडा पुलिस चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की है। मामले के अनुसार टोडा ग्रामवासी गांव के अंदर से जा रहे खदानी ट्रकों को रोकने की मांग पर अड़े हैं 24 मई को डंपर से पत्थर गिरने पर एक बालिका बाल-बाल बच गई थी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों को रुकवा दिया था बाद में परिवहन विभाग द्वारा चालान काट कर कार्रवाई की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चौकी इंचार्ज मोहनलाल स्वामी खान माफियाओं के इशारे पर गांव में पहुंचा और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज अभद्र व्यवहार किया। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी इंचार्ज को हटाने व ओवरलोड डंपर को बंद कराने को लेकर पुलिस महा निरीक्षक जयपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों ने बताया है की इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है इस मौके पर रोहतास बटार ,कानाराम गुर्जर, कृष्ण गुर्जर ने ज्ञापन सौंपा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR