Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित

अलवर। विधानसभा क्षेत्र अलवर शहर में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अन्तर्गत 2023 के अन्तर्गत आज विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जाति व अन्य वंचित वर्ग के व्यक्तियों को मतदान प्रक्रिया में प्रभावी समावेशन के लिए मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अलवर शहर (सहायक कलक्टर ) नवज्योति कंवरिया ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अन्तर्गत टेल्को चौराहा, अग्रसेन चौराहा, अम्बेडकर नगर, फतेहजंग गुम्बद के पीछे, भवानी तोप मालवीय नगर रोड पर विशेष शिविरों का आयोजन कर मतदाताओं के नाम जोडने एवं पंजीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर तहसीलदार अलवर दिनेश यादव, कानूनगो अरविन्द दीक्षित, राजेश बोहरा, स्वप्नित पाराशर सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा