Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मालसर जीएसएस के आगे किसानों ने 6 घंटे बिजली व वोल्टेज में सुधार की मांग, किसानों का 7 दिनों से धरना जारी 

मालसर जीएसएस के आगे किसानों ने 6 घंटे बिजली व वोल्टेज में सुधार की मांग, किसानों का 7 दिनों से धरना जारी 

सरदारशहर। उपखंड क्षेत्र में कम वोल्टेज व पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिलने से किसान परेशानी झेल रहे है तथा लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव मालसर के जीएसएस के आगे किसानों ने पिछले 7 दिनों से 6 घंटे बिजली एवं कम वोल्टेज को बढ़ाने की मांग को लेकर जीएसएस के आगे अनिश्चितकालीन धरना देकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके उपरांत भी बिजली विभाग के अधिकारी किसानों की समस्या को समझने के लिए तैयार नहीं है। जिस कारण किसानों में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जीएसएस के तहत करीब 320 कृषि कनेक्शन आते हैं। कम वोल्टेज बिजली सप्लाई के कारण यहां के किसान अपनी फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण फसलें भी खराब हो रही है। किसानों ने बताया कि कृषि कनेक्शनों पर मोटर चलाकर सिंचाई करने के लिए कम से कम 425 वोल्टेज बिजली सप्लाई आवश्यक है। मगर वर्तमान में मात्र 150 से 200 वोल्टेज ही बिजली सप्लाई मिल रही है। वो भी मात्र 2 से 3 घंटे ही मिलती है। इतने कम वोल्टेज में अगर किसान रिस्क लेकर फसलों की सिंचाई के लिए कृषि कनेक्शनों की मोटरें चलाते है तो मोटरें जल जाती है। जिसके कारण आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस मौके पर रामकुमार, राम कुमार गुसाई, ओम सिंह राजपूत, गोपी राम भादू, लिच्छुराम मेघवाल, राजवीर भादू, मांगीलाल पारीक, रामदेव साहू, पूर्व सरपंच मालाराम सारण, भंवर लाल साहू, भंवरलाल भादू आदि किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचे भानीपुरा बिजली बोर्ड के अधिकारी

पिछले कई दिनों से जीएसएस के आगे किसान अपनी बिजली की आपूर्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी भानीपुरा बिजली कार्यालय का कोई भी अधिकारी किसानों से वार्ता करने नहीं पहुंचा। जिसके चलते किसानों में दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा