Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अडमालसर के एक घर में चोरों ने कमरें का ताला तोडकर नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ

अडमालसर के एक घर में चोरों ने कमरें का ताला तोडकर नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ


सरदारशहर। तहसील के गांव अडमालसर में 25 दिसंबर की रात्रि को जेताराम पुत्र बुधाराम जाट के घर से 58 हजार नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले जाने का मामला स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज हुआ हैं। जेताराम ने रिपोर्ट में बाताय कि मैं मेरे घर में मेरे परिवार के लोगों के साथ सोया हुआ था। मेरा पुत्र गोपाल हमारे खेत में बने ट्यूबेल पर रहता है। मेरा लड़का गोपाल सुबह 3:10 बजे खेत से घर आया तो उसने देखा कि घर के दरवाजे खुले हुए और घर के बाहर सामान बिखरा पड़ा है। एक कमरे का ताला टूटा हुआ है। उसने हम सब को जगाया। जिस पर हमने घर को संभाला तो देखा कि हमारे घर के मेन कमरे का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी चार संदूक व एक सूटकेस बाहर पड़े थे। जिनके ताले टूटे हुए थे और उनमें रखें 58 हजार रुपए नगद एक सोने का गलपटिया, पांच सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी कान के झुमके, 2 गले की सोने की ओम, 5 जोड़ी चांदी की पाजेब, पांच सोने की अंगूठियां, दो चांदी की बिछुड़ी, एक सोने का मांग टीका व अन्य कीमती कपड़े गायब थे। हमने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना की और गांव वालों की मदद से आसपास तलाश की। लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला। घटनास्थल पर चोरों के पांव के निशान पडे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा