Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कच्चा बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग को लेकर रेहड़ी युनियन ने लगाया जाम, चेयरमैन की समझाइश के बाद खोला जाम

कच्चा बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग को लेकर रेहड़ी युनियन ने लगाया जाम, चेयरमैन की समझाइश के बाद खोला जाम


सरदारशहर। शहर के कच्चा बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग को लेकर मंगलवार को रेहड़ी यूनियन संगठन ने कांग्रेस के मनोनीत पार्षद और रेहड़ी यूनियन अध्यक्ष चंपालाल राकसिया के नेतृत्व में कच्चा बस स्टैंड के आगे मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। युनियन अध्यक्ष चंपालाल ने बताया कि 10 सितंबर को कच्चा बस स्टैंड का सौंदर्यकरण होने के बाद पुनः शुरू किया गया था। उस समय लॉटरी के माध्यम से रेहड़ी वालों को स्थान दिया गया था। इसके अलावा कच्चा बस स्टैंड में व्यवस्थाओं को लेकर कई प्रकार के दावे किए गए थे। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी कच्चा बस स्टैंड में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। जिसके चलते रेहड़ी वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी और अधिशासी अधिकारी को अवगत करवाने के बाद भी यहां पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शुक्रवार को भी ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई थी कि 2 दिन में अगर कच्चा बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं होने के कारण आक्रोशित रेहड़ी यूनियन संगठन ने कच्चा बस स्टैंड के आगे मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके कारण मुख्य सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। रोडवेज बस में बैठे यात्री भी परेशानियों का सामना करते हुए नजर आए। जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे एएसआई हिम्मतसिंह ने वार्ता की लेकिन युनियन अध्यक्ष चंपालाल अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और वार्ता विफल रही। रेहड़ी यूनियन संगठन की मांग है कि जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता तब तक जाम जारी रहेगा। लेकिन कहीं ना कहीं सत्ता के मनोनीत पार्षद का धरने पर बैठना यहां के विधायक की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। चंपालाल का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर विधायक को भी अवगत करवा दिया। अगर विधायक को अवगत करवाने के बाद भी मनोनीत पार्षद की नहीं सुनी जाती है तो कहीं ना कहीं सवाल उठता है कि विपक्षी पार्टी के पार्षदों का क्या हाल होगा। सूचना पर मौके पर पहुंचे चेयरमैन राजकरण चौधरी ने रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष व रेहड़ी चालकों से समझाइश की और जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया तब जाकर रेहड़ी यूनियन के कार्यकर्ता शांत हुए और जाम को हटा दिया। उन्होंने कहा अगर शीघ्र ही संज्ञान नहीं लिया गया और कच्चा बस स्टैंड की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो हमारे द्वारा फिर आंदोलन किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा