Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अस्पताल में किया मॉक ड्रील

अस्पताल में किया मॉक ड्रील


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राज्य सरकार के आदेशों की पालना में स्थानीय राजकीय बगड़िया अस्पताल में भविष्य में संभावित कोरोना काल को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। पीएमओ डॉ. सुरेश कालानी, डॉ. दिलीप सोनी, डॉ. रघुवीर तूनवाल, अनाराम गोदारा, बजरंगलाल वर्मा आदि ने राजकीय अस्पताल में व्यवस्थाओं को मॉक ड्रिल करवाया। इस दौरान आवश्यक उपकरण जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, रेग्यूलेटर, ऑक्सोमीटर, सेनेटाइजर, मास्क, आरटीपीसीआर किट आदि की जरूरत के मुताबिक उपलब्धता सुश्चित करने के लिए डिमांड जयपुर भिजवाने के लिए पीएमओ ने स्टोर प्रभारी को निर्देशित किया। मेडिकल, सर्जिकल, आपातकालीन वार्डों का ओचक निरीक्षण किया गया। वहीं चिकित्सकों ने आम लोगों से अस्पताल में मास्क लगाकर आने की अपील की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा