Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हर परिवार के संरक्षक की भूमिका निभा रहे मुख्यमंत्री गहलोत-विधायक शर्मा, आमजन से संवाद कर सुनीं समस्याएं

हर परिवार के संरक्षक की भूमिका निभा रहे मुख्यमंत्री गहलोत-विधायक शर्मा, आमजन से संवाद कर सुनीं समस्याएं

सरदारशहर। विधायक पं. अनिल शर्मा ने कहा राजस्थान के जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के हर परिवार के लिए एक सरंक्षक की सफल भूमिका निभा रहे हैं। आमजन की संवेदनाओं को स्पर्श किया है और समस्याओं को समझा है। आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार अपने सफल प्रयासों से अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँच बनाते हुए गाँव- गाँव, वार्ड -वार्ड पहुँच रही है। विधायक शर्मा बुधवार को रामसीसर भेड़वालिया में आयोजित महंगाई राहत कैंप के निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की खास पहल पर शुरू हुए महंगाई राहत कैंप लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से अब 1135 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर लोगों को 500 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बड़ी ही संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक वर्ग के लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जारहा है। राज्य सरकार ने महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग व प्रशासन गाँवों के संग अभियान आयोजित कर आमजन की सुविधाओं में बेहतरी के प्रयास किये हैं। इन कैम्पों में आमजन की समस्याओं का समुचित समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी, पूर्व सरपंच श्योनारायण पारीक, राकेश पारीक, शेतानसिंह, उपखंड अधिकारी बिजेंद्रसिंह, शिविर सह प्रभारी भीखाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपाल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर जताया शोक